Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : गायत्री शक्तिपीठ की बैठक में 108 कुंडीय यज्ञ पर चर्चा

Koderma :  गायत्री शक्ति पीठ झुमरी तिलैया में गायत्री परिवार एवं ट्रस्ट कमेटी की एक बैठक हुई. इसमें आगामी 3 से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय यज्ञ पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि आगामी 24 मार्च को यज्ञ स्थल का भूमि पूजन किया जायेगा. गायत्री शक्ति पीठ हरिद्वार पूर्वी जोन के प्रभारी बिरेन्द्र तिवारी भी 24 मार्च को पहुंचेंगे. गोष्टी के साथ-साथ यज्ञ की समीक्षा करेगे.। इधर गायत्री मंदिर में आयोजित गोष्टी में जोन प्रभारी नरेश प्रसाद, सच्चिदानंद सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर मार्च माह में कोडरमा जिले के सामाजिक, स्वयंसेवी, धार्मिक एवं श्रद्धालु भक्तों की एक बैठक आयोजित की जायेगी. तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कमिटियों का प्रभार सौंपा जायेगा. बैठक की अध्यक्षता मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा ने की. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-43-lakh-loan-taken-from-bank-by-keeping-fake-gold-as-mortgage-case-registered/">धनबाद

: नकली सोना बंधक रख बैंक से लिया 43 लाख का लोन, केस दर्ज

मौके पर ये रहे मौजूद

इसमें मुख्य रूप से उप जोन प्रभारी रघु नंदन साव राजेन्द्र साव, ईश्वरी साव, मृत्यजंय भाष्कर, संतोष मोदी, नीलम शाहवादी, स्मृति वर्मा, सुनीता सिंह, विशुन साव, सुजाता वर्णवाला, मुक्ता वर्णवाला भिखारी राणा, ईश्वरी साव, नवरंग राम, सुमन पांडेय, सारिका भदानी, कामिनी देवी आदि उपस्थित थे. बाद में जिले भर से आयें गायत्री परिवार के श्रद्धालु भक्तों के बीच होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मौके पर होली से संबंधित भजन प्रस्तुत किये गये. इस अवसर पर मनोज चंद्रवंशी, प्रदीप सुमन, चंद्रलता वर्णवाल, वार्ड पार्षद आशा देवी, रीता देवी आदि उपस्थित थे. वहीं देर शाम चमत्कारी बाबा मंदिर में दीप यज्ञ का आयोजन हुआ. मौके पर गायत्री परिवार के अलावा वार्ड पार्षद नीरज कर्ण, विशाल भदानी, राखी भदानी, शीला मिश्रा, त्रिवेनी मिश्रा, सरिता सिन्हा सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-legislature-party-meeting-strategy-made-to-encircle-the-government-in-the-house/">बीजेपी

विधायक दल की बैठक, सदन में सरकार को घेरने की बनी रणनीति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही