Search

 
 
 

कोडरमा : मिशन लाइफ के तहत सोनपुरा गांव में एलईडी बल्ब का वितरण

 
Koderma :  जयनगर प्रखंड स्थित दामोदर घाटी निगम कोडरमा ताप विद्युत केंद्र द्वारा मिशन लाइफ के तहत सोनपुरा गांव में एलईडी बल्ब का वितरण किया गया. बिजली बचाने को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया. इस मौके पर सोनपुरा गांव के लगभग एक सौ लोगों को मुफ्त एलईडी बल्ब दिये गये. वहीं वरीय प्रबंधक मनोज कुमार, पर्यावरण निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कहा कि एलईडी बल्ब का वितरण का एकमात्र उद्देश्य लोगों को बिजली बचाने के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को वैकल्पिक प्राकृतिक ऊर्जा (सौर ऊर्जा) के उपयोग के बारे में भी बताया. कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर मौर्य ने किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सुरेश राय, प्रदीप विश्वास समेत कई ग्रामीण मौजदू थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-angry-villagers-blocked-the-road-due-to-the-murder-of-the-youth/">कोडरमा

: युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही