Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा जिला आठवीं बोर्ड में पूरे राज्य में अव्वल

Koderma : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शनिवार को आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया. आठवीं बोर्ड के रिजल्ट में कोडरमा जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है. इस बाबत उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि पिछले डेढ़ सालों से जिले में लगातार प्रोजेक्ट रेल और प्रोजेक्ट इंपैक्ट के जरिए साप्ताहिक टेस्ट लिया जा रहा है. बच्चों की तैयारी को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे कोडरमा अव्वल आया हदै. 8वीं के रिजल्ट में पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. इधर सफल छात्र-छात्राओं ने बेहतर परिणाम के पीछे सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की. बता दें कि आठवीं बोर्ड में कुल 15,510 बच्चे में से 15,186 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें कुल 14,920 बच्चे पास हुए. कोडरमा जिला 98.25 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा. इसे भी पढ़ें :6">https://lagatar.in/6-trainee-ias-reached-koderma-aware-of-innovation-activities/">6

प्रशिक्षु आईएएस पहुंचे कोडरमा, नवाचार गतिविधियों से हुए अवगत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही