Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

Advertisement
Advertisement
Koderma : बिरसा सांस्कृतिक भवन में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान क्रमवार सभी क्षेत्रों के थाना प्रभारियों एवं बीडीओ, सीओ से उनके प्रखंड के संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा की गई. इसमें ये पूछा गया कि प्रखंड या थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई या नहीं. इस पर सभी संबंधित पदाधिकारियों ने शांति समिति की बैठक समाज के सभी वर्गों, पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/community-policing-organized-in-naxal-affected-villages-of-chaibasa/">चाईबासा

के नक्सल प्रभावित गांवों में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bbb-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

सोशल मीडिया पर नजर रखने की हिदायत

अनुमंडल पदाधिकारी ने जनसंख्या की जानकारी क्रमवार ली तथा पूर्व में हुए विवाद आदि के संबंध में पूछा. साथ ही उन स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा. वाट्सएप एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर सक्रिय रहने, उनकी निगरानी का निर्देश दिया. कहा कि सोशल मीडिया से बहुत जल्दी बड़े पैमाने पर अफवाह फैल सकता है तथा समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है. ऐसे लोगों को चिन्हित करें और कार्रवाई करें. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण पुष्कर, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :पार्टी">https://lagatar.in/chakulia-allegations-of-disturbances-on-the-block-coordinator-of-pms-residence-memorandum-submitted-to-bdo/">पार्टी

में महिलाओं को सशक्त बनाएं : गुंजन सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही