Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भीम आर्मी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन, मोदी सरकार पर वार समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : जयनगर प्रखंड स्थित संस्कृतिक भवन में भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन हुआ. इसकी अध्यक्षता राजकुमार पासवान ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भीम आर्मी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कमल सिंह वालिया मौजूद थे. मोदी सरकार पर हमला करते हुए कमल सिंह वालियी ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार दलित बहुजनों के साथ अन्याय कर रही है. छेड़छाड़ कर संविधान को समाप्त करना चाह रही है. उन्होंने बहुजनों से अपील करते हुए कहा कि अब जागने की जरूरत है. नहीं तो यह सरकार दलित बहुजनों का आरक्षण भी समाप्त कर देंगी. उन्होंने 12 अक्टूबर को रांची में होने वाले संविधान बचाओ कार्यक्रम में लोगों से भाग लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें :जिस">https://lagatar.in/youth-should-move-forward-in-whatever-field-they-want-to-go-government-will-help-chief-minister/">जिस

भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, युवा आगे बढ़ें, सरकार करेगी मदद : मुख्यमंत्री
दूसरी खबर

जांच के लिए पहुंचे पदाधिकारी तो उमड़ी लोगों की भीड़

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/27rc_m_247_27092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma : सतगावां में जन वितरण प्रणाली की दुकान में हड़कंप मच गया जब जांच के पदाधिकारी जन वितरण प्रणाली की दुकान पहुंचे. बता दें कि सतगावां प्रखंड के अंतर्गत मरचोई पंचायत में 26 सितंबर को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विजय शंकर को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने कि सूचना मिलने पर उपायुक्त द्वारा एक टीम गठित की गई थी. जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सोनी को जांच पड़ताल के लिए सतगावां भेजा. जैसे ही इस बात का पता ग्रामीणों को चला कि उच्च स्तरीय पदाधिकारी डीलर के पास आये हुये हैं, वैसे ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. जांच के लिए आये परिवहन पदाधिकारी विजय सोनी ने मौके पर डीलरों का स्टॉक रजिस्टर का जाँच किया. कितना आवंटन इस महीने में मिला, कितना पहले का आवंटन बचा है. इस सब की तहकीकात की. इसी क्रम में वहां के ग्रामीणों ने डीलर के प्रति आक्रोश जताया. जांच खतम होने के बाद ग्रामीणों ने परिवहन पदाधिकारी से कई सवाल किये. जैसे कि जांच में क्या मिला. पूरा राशन मिलेगा की नहीं. वहीं जांच अधिकारी विजय सोनी ने कहा कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौपूंगा. इसके बाद ही कुछ बता पाउंगा. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-retired-warrant-officer-of-air-force-returns-shaurya-chakra-to-sdo/">घाटशिला

: एयरफोर्स के रिटायर्ड वारंट ऑफिसर ने एसडीओ को वापस किया शौर्य चक्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही