Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जैक रिजल्ट में कोडरमा जिला पूरे राज्य में अव्वल, अब कोडरमा जिले में होगी ड्रैगन फ्रूट की खेती

Koderma : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा और वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा साइंस 2023 में कोडरमा जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर आया है. जैक के द्वारा जारी रिजल्ट में कोडरमा 10वीं और 12वीं में लगातार दूसरी बार अव्वल रहा. 10 वीं में सबसे ज्यादा 99.04 फ़ीसदी और 12वीं में 97.02 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा है. कोडरमा के बेहतर रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है. वहीं शिक्षक भी इस बेहतर परिणाम को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं. उपायुक्त आदित्य रंजन सफलता का श्रेय जिले के सभी शिक्षक, छात्र और अभिभावकों के अलावे शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारियों व पीएमयू के सदस्यों को दी है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-daily-wage-laborers-son-became-district-topper-in-matriculation/">मनोहरपुर

: मैट्रिक में जिला टॉपर बना दिहाड़ी मजदूर का बेटा

केक काटकर मनाया गया जश्न

10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप होने का जश्न समाहरणालय सभागार में केक काटकर मनाया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन और जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों ने केक काटा और एक दूसरे को बधाई दी. उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि पिछले डेढ़ सालों से जिले में लगातार प्रोजेक्ट रेल और प्रोजेक्ट इंपैक्ट के जरिए वीकली टेस्ट लिया जा रहा है और बच्चों की तैयारी को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है. परिणाम स्वरूप कोडरमा जिले ने लगातार दूसरे साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. इधर सफल छात्र-छात्राओं ने बेहतर परिणाम के पीछे सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि वीकली टेस्ट के साथ-साथ मॉडल टेस्ट पेपर के जरिए जो तैयारी कराई गई उससे काफी फायदा मिला है.

रिजल्ट के आंकड़े

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में 12,525 छात्र-छात्राओं में से 12,405 छात्र-छात्राओं ने उर्तीण किया, जो 99.041 प्रतिशत रहा. कोडरमा जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है. छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान लाने वाले 9,824 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 2,474 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 107 छात्र-छात्राएं हैं. वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय में 1781 छात्र-छात्राओं में से 1728 छात्र-छात्राएं उर्तीण हुए, जो 97.020 प्रतिशत है. वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के विज्ञान संकाय में कोडरमा जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है. 1728 परीक्षार्थियों में से 1705 प्रथम स्थान और 23 द्वितीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक व पीएमयू सदस्य मौजूद रहे. दूसरी खबर

अब कोडरमा जिले में होगी ड्रैगन फ्रूट की खेती, डीसी ने की शुरुआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dddd-23.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> कोडरमा: मंगलवार को उपायुक्त आदित्य रंजन ने डोमचांच प्रखंड में जानपुर पंचायत अंतर्गत कालीडीह गांव का दौरा किया. यहां पहली बार ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत हो रही है. उपायुक्त आदित्य रंजन व वन प्रमंडल पदाधिकारी ने ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाकर शुरूआत की. उपायुक्त ने गांव में स्थित पेड़ की छांव में बैठकर ग्रामीणों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा स्वरोजगार से जुड़ने के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा, उन सभी योजनाओं का लाभ लें. मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बागवानी योजना समेत कई योजनाएं का लाभ लेकर अपनी आजीविका के स्रोत को बढ़ाएं. इसके साथ ही सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डोमचांच उदय कुमार सिन्हा, पीएमयू सदस्य धनपाल व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shubham-became-district-topper-in-matriculation-examination-sixth-place-in-the-state/">धनबाद

: शुभम बने मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर, राज्य में छठा स्थान

डीसी ने कई आंगनवाड़ी केंद्रों का लिया जायजा

उपायुक्त आदित्य रंजन ने डोमचांच प्रखंड के कलीडीह आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केन्द्र का जायजा लेते हुए सेविका व सहायिका को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बच्चों का बालमित्र आधारित शिक्षा प्रदान करें. विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका संपूर्ण विकास करें. उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण बदलाव लायें और बच्चों को ठीक से रखना, उनका ध्यान देना, उनका अभिभावकों का काउंसलिंग करने की बात कही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही