Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: मारपीट की घटना के विरोध में धरना पर बैठे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी

Koderma:  कोडरमा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक मार्च को जिले भर के डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर रहे. इस दौरान इमरजेंसी सेवा को छोड़ कर ओपीडी समेत अन्य चिकित्सीय कार्य बाधित रहा. कई मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनका इलाज नहीं हो पाया. इस कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा. बता दें कि गढ़वा के सिविल सर्जन के साथ मारपीट व रांची में डॉक्टर अंचल पर जानलेवा हमला के विरोध में आईएमए एवं झासा के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सक एक मार्च को हड़ताल पर रहे. इसे भी पढ़ेंकोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-student-of-kailash-rai-saraswati-vidya-mandir-got-first-place-in-painting-competition/">कोडरमा:

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र को पेंटिंग प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled11-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हड़ताल को सफल बनाने में सिविल सर्जन डॉ. पी मिश्रा, आईएमए के सचिव डॉ. नरेश पंडित, अध्यक्ष डॉ. आर पी शर्मा, प्रमंडल के संयुक्त सचिव डॉ. रमण कुमार, झासा के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. शरद कुमार, डॉ. राम सागर सिंह, डॉ. सुजीत राज, डॉ. अलंकृता मंडल डॉ. विकास चंद्रा, सागरमणि सेठ, डॉ आरके  दीपक, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ संदेश गुप्ता, डॉ. कुलदीप कुमार, डॉ रविकान्त, डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. वर्षा, डॉ. सुनिल कुमार, डॉ. अटषण मुकार अवोध, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सुनिल सिंह, डॉ. अनिश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. परिमल ताटा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. अभिजित, डॉ. सुरेन्द्र कुमार सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंपाकुड़">https://lagatar.in/pakur-fire-broke-out-in-a-sweet-shop-in-hiranpur-market-goods-worth-lakhs-destroyed/">पाकुड़

: हिरणपुर बाजार में मिठाई दुकान में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही