Search

 
 
 

कोडरमा: सड़क पर बह रहा नाली का पानी, राहगीर परेशान

 
Koderma : झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 23 और 24 में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को गंदे पानी से हाेकर निकलना पड़ता है. पीसीसी ढलाई के बाद भी गली में जलजमाव है. दरअसल पीसीसी सड़क निर्माण के दौरान गली में सड़क का निर्माण तो किया गया, लेकिन नाली नहीं से सड़क पर नाली जैसी स्थिति हर दिन रहती है. सबसे ज्यादा परेशानी सुबह के समय होती है, जब बच्चे स्कूल जाते हैं. जलजमाव की वजह से कई बार छोटे बच्चे फिसलकर गिर भी जाते हैं. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-poor-are-waiting-for-the-bonfire-to-burn-on-the-night-of-poos-the-administration-is-unaware/">धनबाद:

पूस की रात में गरीब कर रहे अलाव जलने का इंतज़ार, प्रशासन बेखबर

विभाग की लापरवाही से बढ़ी लोगों की परेशानी

स्थानीय निवासी अजय मोदी का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण गली में चलना मुश्किल हो गया है. नाली का निर्माण नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता है. जिससे स्थानीय लोग दिनभर गंदगी से जूझते रहते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी रात में होती है. लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार बात की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता. जिसकी वजह से परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-association-wrote-a-letter-for-the-parking-of-the-lawyers-of-the-high-court-know-what-was-requested/">हाईकोर्ट

के वकीलों की गाड़ी पार्किंग के लिए एसोसिएशन ने लिखा पत्र, जानिए क्या आग्रह दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही