Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: दो हाइवा की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

Koderma : कोडरमा घाटी में दो हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई. जिससे चालक घंटों हाइवा के अंदर फंसा रहा. इस दौरान रांची पटना मुख्य मार्ग पर जाम लग गया. जानकारी के मुताबिक कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गयी थी. जिसे हटाने का काम चल ही रहा था कि दो हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस की पीसीआर वैन घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया. चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया. घायल चालक की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी रितेश कुमार यादव के रुप में हुई है. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-special-camp-will-be-organized-to-bring-progress-in-pending-cases-of-e-kyc/">चांडिल

: ई-केवाईसी के पेंडिंग मामलों में प्रगति लाने के लिए लगेगा स्पेशल कैंप
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही