Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : डीआरएम ने धनबाद-बंधुआ रेलखंड का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Koderma :  धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कमल किशोर ने धनबाद-बंधुआ रेलखंड का निरीक्षण किया. साथ ही संबंधित अधिकारियों के जरूरी दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की साफ-सफाई, ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता (विशेष रूप से पाइंट और क्रॉसिंग पर), डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्य की प्रगति, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (टीजीआई) में सुधार, क्रॉसिंग फाटक सहित अन्य चीजों का अवलोकन किया. डीआरएम ने अधिकारियों को सभी सुरक्षा संबंधी कार्य जैसे स्लीपर नवीनीकरण, रेल नवीनीकरण, गिट्टी की गहरी स्क्रीनिंग, रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) कार्यों को लक्षित समय-सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिये. साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने सलाह दी कि ट्रैकमेन रेस्ट विकसित करके ट्रैकमेन और अन्य फील्ड कर्मचारियों की कार्य स्थिति में सुधार किया जा सकता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/d89b1312-8f78-43f4-a562-a3f518d9d283.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" />

डीआरएम ने कोडरमा-गुरपा सेक्शन के बीच पड़ने वाली सुरंग का भी किया निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/f38b2f5a-b268-4c12-8c8f-5ae4178df23d.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" /> डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को गझंडी में पुराने परित्यक्त ढांचों जैसे केबिन आदि को प्राथमिकता के आधार पर तोडने के निर्देश दिये. डीआरएम ने बासकटवा हाल्ट स्थित रेलवे क्वार्टर बनाने के भी निर्देश दिए.  कोडरमा-गुरपा सेक्शन के बीच सुरंग नंबर 1 का भी निरीक्षण किया गया. पहाड़पुर स्टेशन, बंधुआ स्टेशन पर भी निरीक्षण किया गया. मंडल रेल प्रबंधक शुक्रवार को यात्रा के दौरान ट्रैक, घुमाव, पुल, पाइंट और क्रॉसिंग, सिग्नलिंग और अन्य सुरक्षा पहलुओं की जांच की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही