Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भारी बारिश के कारण कच्चा मकान ढहा, सात लोग जख्मी

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिबोर पानी टंकी के पीछे भारी बारिश के कारण कच्चा मकान ढह गया. जिससे मकान में रह रहे सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. चंदेश्वरी देवी ने घटना के संबंध में बताया कि बीती रात सभी लोग कच्चे मकान में सो रहे थे. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घर ढह कर उनके ऊपर गिर गया. जिससे सभी को हल्की-फुल्की चोटें आयी है. इसे भी पढ़ें : पहली">https://lagatar.in/for-the-first-time-in-jharkhand-dsp-will-get-uniform-allowance/">पहली

बार झारखंड में डीएसपी को मिलेगा वर्दी भत्ता

मुखिया को कई बार पीएम आवास के लिए बोला

चंदेश्वरी देवी ने कहा कि उन्होंने कई बार मुखिया को कई बार पीएम आवास के लिए बोला था. लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. इसलिए वो पानी टंकी के पीछे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे. झोपड़ी गिर जाने से कई सामान खाद्य सामग्री भी नष्ट हो गये और सभी जख्मी भी हो गये. जख्मी लोगों में चंदेश्वरी देवी, छत्रु तुरीय, पूजा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, सागर, करण और कुंदन कुमार शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : ..तो">https://lagatar.in/so-this-time-the-rain-will-not-spoil-the-fun-of-the-match/">..तो

इस बार मैच का मजा किरकिरा नहीं कर सकेगी बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही