Search

 
 
 

कोडरमा : दुर्गा पूजा समिति ने एसपी को किया सम्मानित

 
Koderma :  झुमरी तिलैया बेलाटांड़ दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर समिति के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रेम पांडेय, सचिव अनिल कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार एवं तिलैया थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं पूजा के दौरान सफल विधि व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया. जिले के सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की ओर से उपस्थित जनों ने जिले के उपायुक्त सहित सभी जिला पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और होमगार्ड एवं एनसीसी के अधिकारियों को भी साधुवाद दिया. धन्यवाद देने वालों में बेलाटांड दुर्गा पूजा समिति के नंद कुमार राय, रामाशंकर यादव छवि विश्वास, तरशेम शर्मा, विनोद चौरसिया, त्रिभुवन सिंह, महेंद्र कुमार, सुबोध सिंह सहित समिति के सभी पदाधिकारी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें–झामुमो">https://lagatar.in/jmms-eyes-are-now-on-2024-hemant-said-benefit-of-schemes-to-the-needy/">झामुमो

की नजर अब 2024 पर, बोले हेमंत- ‘जरूरतमंदों को मिले योजनाओं का लाभ’ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही