Search

 
 
 

कोडरमा : दुर्गा सिंह घटवार का 102वां जन्मदिन, लंबी आयु की कामना

 
युवाओं ने केक काट कर की लंबी आयु की कामना वृद्धजनों को कंबल व बच्चों को पाठ्य साम्रगी बांटी Markachho, Koderma: घटवार-घटवाल आदिवासी महासभा युवा मोर्चा द्वारा कमेटी के संस्थापक दुर्गा सिंह घटवार के 102वें जन्मदिवस पर प्रखंड के ढोढाकोला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर घटवार युवा मोर्चा जिला कमेटी की ओर से वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया. साथ ही साथ छात्र-छात्राओं के बीच किताब, कॉपी, कलम आदि बांटे गए. इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने केक काट कर दुर्गा सिंह घटवार की लंबी आयु की कामना की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता ढोढाकोला पंचायत की मुखिया सीता देवी व संचालन प्रखंड सचिव रौशन सिंह घटवार ने किया. जन्म महोत्सव कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश की महिला नेत्री सोनिया देवी, बिहार के सवैयाटांड़ पंचायत के मुखिया नारायण सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष किशुन सिंह, जिला सचिव भागीरथ सिंह घटवार, प्रखंड अध्यक्ष सह उप मुखिया रामू सिंह, संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय राय, महेश सिंह, गणेश सिंह संगठन मंत्री राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी शंभू सिंह, बहादुर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, बसंती देवी, महादेव सिंह, गुड़िया देवी, कुंती देवी, ललिता देवी, सहदेव सिंह, शिबू कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, देवंती देवी, सोमरी देवी, मंगरी देवी, आशा देवी, रेणु देवी आदि मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-one-arrested-in-bank-fraud-case-of-rs-19-lakh/">रांचीः

बैंक से 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही