Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: लायंस क्लब का चुनाव संपन्न, हरिदर्शन बने अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Koderma: शिव वाटिका में गुरुवार को लायंस क्लब की बैठक हुई. बैठक स्थानीय सत्र 2022-23 को लेकर हुई. इसमें लायंस क्लब के पदाधिकारियों का चयन किया गया. बैठक में डॉ हरिदर्शन सिंह अध्यक्ष, डॉ नम्रता प्रिय सचिव और डॉ सागर मणि सेठ कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. साथ ही फर्स्ट वाईस प्रेसिडेंट लायन जेएन झा और द्वितीय उपाध्यक्ष के लिए डॉ सुजीत राज का चयन हुआ. बैठक में क्लब मेम्बरशिप चेयरपर्सन के लिए लायन राकेश रंजन और LCIF कोऑर्डिनेटर के लिए लायन सुजीत अम्बष्ठ को चुना गया. वहीं सर्विस चेयरपर्सन के रूप में लायन दिनेश कुमार और क्लब के मार्केटिंग कम्युनिकेशन चेयरपर्सन के रूप में लायन सुधा को चुना गया. साथ ही सहायक सचिव और सहायक कोषाध्यक्ष के लिए लायन निशांत कुमार और लायन विजय राज का चयन किया गया. इस सत्र के लिए क्लब डायरेक्टर्स की भूमिका में लायन गायत्री बर्णवाल, लायन कल्याण मजूमदार, डॉ बी रानी, डॉ संदीप सिंह, लायन रामबालक राय और कृष्णा कुमार बर्णवाल को निर्वाचित किया गया. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reviews-ntpc-patratu-and-north-karanpura-plants/">पीएम

मोदी ने की एनटीपीसी पतरातु और नॉर्थ कर्णपुरा प्लांट की समीक्षा   
जिला 322A के जिलापाल कैबिनेट में चेयरपर्सन के लिए चयनित लायन गजेंद्र को क्लब के सेवा कार्यो को सुचारू ढंग से चलाने के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया. बैठक में लायन डॉ रंजन कुमार, लायन संगीता और लायन उषा सिंह के अलावा समस्त चयनित पदाधिकारी मौजूद थे. सत्र में आगामी सेवा कार्यो पर विस्तृत चर्चा हुई. साथ ही 17 जून को जमशेदपुर में होने वाले पहले कैबिनेट मीट में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया. क्लब की सदस्यता बढ़ाने के लिए सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया. इसे भी पढ़ें- हैदराबाद">https://lagatar.in/in-hyderabad-pm-modi-called-family-parties-a-political-problem-termed-them-the-biggest-enemy-of-democracy/">हैदराबाद

में पीएम मोदी ने परिवारवादी दलों को राजनीतिक समस्या बताया, लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही