Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

Koderma: कोडरमा में झारखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी संघ के बैनर तले विभावि प्रक्षेत्र के कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना प्रदेश प्रवक्ता रीतेश माधव और प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह के नेतृत्व में दिया गया. धरना प्रदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन के कर्मचारियों के उदासीनता का विरोध किया गया. रीतेश माधव ने कहा कि कर्मियों को अभी तक सप्तम वेतनमान का वेतन ना मिलना आर्थिक उत्पीड़न है. उन्होंने जल्द से जल्द वेतन देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने तक वेतन नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जायेगा.

कुलपति ने दिया मदद का आश्वासन

महासंघ के प्रतिनिधियों का कुलपति, कुलसचिव और वित्त परामर्शी के साथ वार्ता हुई. वार्ता में कुलपति ने आश्वासन दिया कि आप सभी की मांगों को जल्द पूरा किया जायेगा. रीतेश माधव और क्रांति सिंह के नेतृत्व में कुलपति और कुलसचिव को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर कर्मचारी नेता संजीत पासवान, अखिलेश मिश्रा, मनोज कुमार, राहुल कुमार, संजय चौधरी, अशोक यादव, जानकी साव, रामजी, तिलक यादव, संजीव सिंह, रिंकू कुमार, रितेश सिंह, विनय कुमार, अवधेश पासवान, जयशंकर मिश्रा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-mazgaon-repair-of-damaged-water-tower-deep-boring-done/">खबर

का असर : मझगांव : खराब जलमीनार की हुई मरम्मत, कराई गई डीप बोरिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही