Search

 
 
 

कोडरमा : भू-माफियाओं द्वारा किया जा रहा नदी का अतिक्रमण

 
Koderma : झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो के वार्ड नंबर 1, 19, 20, 21, 22 में प्राकृतिक जल स्रोतों को भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है. रांची पटना रोड के गुमो के स्तपुलिया नदी से होते हुए पांडेय टोला तक तकरीबन 2 किलोमीटर के क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा नदी का अतिक्रमण किया जा रहा है. प्राकृतिक जल स्रोत का सर्वे सेटेलमेंट के नक्शा 1905 और 1932 के आधार पर कहीं 250 फीट तो कहीं 200 फिट तो कही 150 फिट चौड़ाई है, मगर वर्तमान में प्राकृतिक जल स्रोत की चौड़ाई 50 फीट के लगभग सिमट के रह गई है. वही क्षेत्र के लगभग कई लोग इस प्राकृतिक जल स्रोत नदी से कृषि पटवन,  पशु जल स्रोत के रूप में और दैनिक दिन चर्चा के रूप में उपयोग करते हैं. अतिक्रमण से भविष्य में कुंआ और बोरिंग का जलस्तर भी गिरने की आशंका है. बता दें कि प्राकृतिक जल स्रोत नदी में कुछ लोगों द्वारा बाथरूम का पानी और शौचालय का पानी भी गिराया जा रहा है जिससे जल स्रोत दूषित हो रहा है. इसे भी पढ़ें–नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-mla-inaugurated-two-transformers-in-gadasai-and-mundasai-villages/">नोवामुंडी

: गाडासाई एवं मुंडासाई गांव में दो ट्रांसफार्मर का विधायक ने किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही