Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: इंजीनियरिंग कॉलेज निजीकरण मामला, भाकपा ने दिया धरना

Koderma: कोडरमा में भाकपा जिला परिषद के नेतृत्व में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को ट्रांसफर करने व इंजीनियरिंग कॉलेज के निजीकरण के खिलाफ जिला समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. धरना के पूर्व जुलूस निकाला गया. जिसका नेतृत्व भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक, रंजन कुमार रजक, कयूम उद्दीन, प्रभात राय ने किया. इस दौरान उनकी ओर से हेमंत सोरेन हाय- हाय का नारा लगाया गया. धरना को संबोधित करते हुए भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को झारखंड सरकार ने बेचने का काम किया है. जिससे बच्चों को परेशानी होगी. सरकार अगर अपने फैसले पर विचार नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जायेगा. कयूम उद्दीन ने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज का निजी हाथों में जाना, यहां के नौजवानों के साथ विश्वासघात हैं.
इस दौरान दशरथ पासवान, वीरेंद्र यादव, एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया देवी, महेश प्रसाद सिंह, अंचल मंत्री रामेश्वर यादव, विनोद पासवान, ब्रह्मदेव राणा, ब्रह्मदेव दास, समीम खान, दुर्गा राय, सुखदेव पांडेय, विनोद यादव, काली सिंह, बजरंगी दास, जिव लाल दास, कुमार सानू, पारस दास आदि मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-awareness-cum-measles-rubella-camp-organized-on-world-malaria-day/">पीरटांड़

: विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता सह मिजिल्स रुबैला शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही