Search

 
 
 

कोडरमा : विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने योजनाओं का लिया जायजा, अनियमितता पर लगाई फटकार

 
Koderma : विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने जिले में संचालित कई योजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया. सभापति सह मझगांवा विधायक निरल पूर्ति, स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव, सदस्य सह विधायक धनबाद राज सिन्हा, विधायक चंदनकियारी अमर बाउरी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई और विधानसभा और जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे. प्राक्कलन समिति ने शिक्षा विभाग द्वारा डोमचांच स्थित चंद्रावती स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में कराये जा रहे भवन निर्माण का निरीक्षण किया. जांच में बिना आईएसआई मार्का का सैनिटरिंग पाइप, घटिया फ्लाई ऐश ब्रिक्स, निम्न स्तर का छड़ का प्रयोग होते पाया गया. घटिया काम को देख समिति के सदस्यों और नीरा यादव ने संबंधित अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई. सभी सैंपल सील कर अपने साथ रख लिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-united-front-stalled-outsourcing-work-in-bastakola-coal-dump/">धनबाद

: बस्ताकोला कोल डंप में संयुक्त मोर्चा ने आउटसोर्सिंग का काम रखा ठप

घटिया सामग्री का सैंपल लिया गया

समिति के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग का रेफरल अस्पताल डोमचांच का भी निरीक्षण किया. इसमें भी भारी अनियमितता पाई गई. भवन के निर्माण में पूर्व जर्जर भवन का ईंट को प्रयोग में लाया जा रहा था. साथ ही डस्ट युक्त सादा स्टोन चिप्स का उपयोग हो रहा था. यहां भी सामग्री के सैंपल को जब्त कर लिया गया. फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद मिली शिकायत के आधार पर सदर प्रखंड के चंद्रोडीह में कचरा री- साइकलिंग प्लांट की भी जांच की गई. जांच में पाया गया कि प्राक्कलन के अनुसार पथ का निर्माण नहीं हो रहा था. इस पर भी समिति के सदस्यों ने प्रशासक विनीत कुमार को जमकर फटकार लगाई. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-the-young-man-lost-32-thousand-in-greed-bought-trouble-by-making-a-false-complaint-of-loot/">गोड्डा

:  लालच में युवक ने गवांए 32 हज़ार, लूट की झूठी शिकायत कर मोल ली मुसीबत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही