Search

 
 
 

कोडरमा : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

 
Koderma:  फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बैठक हुई. सात जनवरी को रामगढ़ में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी. प्रदेश अध्यक्ष ओकार नाथ झा और प्रधान सचिव संजय कुंडू के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर चल रहे हड़ताल के संबंध में रणनीति तय की गयी. 2 जनवरी को राज्य सरकार के आपूर्ति सचिव से संघ की जो वार्ता हुई थी, उसकी विस्तृत जानकारी सभा के पटल पर रखा गया. मुख्य रूप से पीमजीकेएई के विगत 13 महीने के बकाया राशि की भुगतान, पूर्व की भांति अनुकंपा को बहाल, मानदेय या कमीशन की बढ़ोतरी पर चर्चा हुई. सचिव ने आश्वासन दिया कि कैबिनेट के पटल पर इसे रखा जायेगा. उम्मीद है कि आपकी मांगे मान ली जाय तथा 9 जनवरी को केंद्र स्तर पर ऑल इंडिया फेयर प्राइस की वर्चुअल बैठक भी होगी. जिसमें सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष आपस में वार्ता करेंगे. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए संघ 10 जनवरी को हड़ताल के संबंध में आगे की रणनीति तय की जाएगी. यह जानकारी संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल ने दी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-trying-to-get-chair-in-the-pretext-of-vanbhoj/">धनबाद

: भाजपा में वनभोज के बहाने कुर्सी की जुगत

एकता का परिचय देने के लिए सराहना

उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला संघ के विक्रेताओं ने हड़ताल में अपनी एकता का परिचय दिया जो गर्व का विषय है. इसी एकता के साथ हम अपने अभियान में अवश्य सफल होंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के सचिव राजेंद्र सिंह, मनोज यदुवंशी, गणेश स्वर्णकार, महानंद सिंह, अशोक कुमार विकास कुमार, अरविंद कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार पांडेय, राजकुमार सिंह, किशोर कुमार, विनय कुमार दास, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कोल्हान">https://lagatar.in/news-from-kolhan-torch-procession-taken-out-against-sail-management/">कोल्हान

की खबरें : सेल प्रबंधन के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही