Search

 
 
 

कोडरमा : नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का खुलासा, 6 गिरफ्तार

 
Koderma :  जयनगर थाना अंतर्गत बांझेडीह फोरलेन के समीप नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली शराब और झारखंड उत्पाद का नकली स्टीकर जब्त किया. शराब फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने का काम होता था. उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने अभियुक्त पंकज कुमार यादव (26, पिता रामेश्वर यादव, ग्राम डुमरडीहा थाना जयनगर), बिपिन कुमार (पिता इंद्रदेव यादव, ग्राम कुमरहुवा थाना रजौली, जिला नवादा), पवन कुमार यादव (23, पिता शंकर यादव, ग्राम चेचाई, थाना कोडरमा), पवन पासवान (20, पिता जगदेव कुमार पासवान, ग्राम चेचाई, थाना कोडरमा), संदीप यादव (20, पिता विजय यादव, ग्राम बदडीहा, थाना कोडरमा), महेश यादव (22, पिता स्व राधे यादव, ग्राम बदडीहा, थाना कोडरमा) को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/large-quantity-of-kendu-leaves-seized-in-chauparan-preparation-for-action-against-smugglers/">चौपारण

में भारी मात्रा में केंदू पत्ता जब्त, तस्करों पर कार्रवाई की तैयारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/gggg-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रमुख ब्रांड का नकली लेबल चिपकाया जाता था

पुलिस ने मौके से नकली शराब बनाने की सामग्री बोतल, स्टीकर, स्प्रिट, ड्रम बरामद किया है. जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बांझेडीह फोर लाइन स्थित पंकज कुमार यादव के नए मकान में बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब बनाया जा रहा था. अवैध रूप से स्प्रिट एवं केमिकल मिलाकर नकली शराब तैयार की जाती थी. बोतल पर प्रमुख ब्रांड का नकली लेबल तथा झारखंड उत्पाद का नकली स्टिकर लगाया जाता था. छापेमारी टीम में सहायक अवर निरीक्षक सतवीर सिंह, हवलदार विनय रविदास, उमेश प्रसाद समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-a-fit-of-rage-changlu-killed-raju-ansari/">धनबाद:

गुस्से में आकर चंगलू ने की थी राजू अंसारी की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही