Koderma : जयनगर प्रखंड के बाघमारा में संचालित आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बामें दसवीं क्लास के 300 विद्यार्थियों को विदाई दी गई. मौके पर प्राचार्य और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिये. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दशरथ प्रसाद राणा ने कहा कि यह विद्यालय बेहतर परिणामों के लिए जाना जाता है. प्रत्येक वर्ष यहां के विद्यार्थी जिला ही नहीं वरन राज्य में स्थान लाकर विद्यालय का नाम रोशन करते हैं. इस वर्ष 300 विद्यार्थियों को विदाई दी गई है. उम्मीद है कि विद्यार्थी अच्छे नंबरों से सफल होते हुए विद्यालय ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे. इसे भी पढ़ें:झारखंड">https://lagatar.in/major-action-of-nia-in-terror-funding-case-in-jharkhand-rs-20-65-crore-seized/">झारखंड
में टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 20.65 करोड़ रुपये जब्त
जंगल, जमीन ही झारखंड की आत्मा, सबको पर्यावरण का ख्याल रखना होगा : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
में टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 20.65 करोड़ रुपये जब्त
विद्यार्थियों को दी गई शिक्षण सामग्री
मौके पर विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री देकर विदाई दी गई. विदाई समारोह में विद्यालय के उप प्राचार्य रामचंद्र यादव, वरीय शिक्षक लक्ष्मण चंद्र यादव, महेश्वर पांडेय, विनोद यादव, बहादुर यादव, पिंटू कुमार पांडेय, सिकंदर यादव, महेश यादव, शंकर दास, अजय राणा, रणजीत सिंह, महेश यादव, कालेश्वर प्रसाद राना, विनोद शर्मा, विक्रम पांडेय, कपिल गुप्ता मीना कुमारी,अनु कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय अंग्रेजी शिक्षक पिंटू कुमार पांडेय ने किया. दूसरी खबरसड़क दुर्घटना में दो स्कूली छात्र घायल
वहीं जयनगर प्रखंड के दोमुहानी नदी के पास सड़क दुर्घटना में दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की माने तो एक बाइक पर बैठकर चार लड़के छुतहरी कटिया की ओर जा रहे थे. परंतु बाइक की स्पीड अधिक होने के कारण चालक उसे नियंत्रण में नहीं रख सका. हादसे में दो बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें:जल,">https://lagatar.in/jharkhands-soul-is-water-forest-and-land-everyone-has-to-take-care-of-the-environment-hemant-soren/">जल,जंगल, जमीन ही झारखंड की आत्मा, सबको पर्यावरण का ख्याल रखना होगा : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Leave a Comment