Search

कोडरमा : नम आंखों से गणपति बप्पा को दी गई विदाई

Koderma : जयनगर दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को पांच दिवसीय गणपति पूजा का समापन हो गया. देर शाम गणपति बप्पा का विसर्जन जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया. इस दौरान दुर्गा मंदिर परिसर से जुलूस निकला और जयनगर का भ्रमण करते हुए पेठियाबागी नदी तट तक पहुंचा. नदी में गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया और अगले वर्ष आने का न्यौता दिया गया. विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता था. पुलिस प्रशासन सहित शांति विकास समिति जयनगर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तैनात रहे. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-bodies-of-both-the-youth-were-taken-out-from-the-canal-on-the-second-day/">गोड्डा

: दोनों युवकों के शव दूसरे दिन नहर से निकाले गए

विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मौके पर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, एसआई अमित कुमार, एएसआई दिलीप कुमार, मंडल एएसआई विकेश कुमार,सहित कई पुलिस जवान तैनात थे. वहीं शांति सह विकास समिति के अध्यक्ष अरमान खान, सचिव कैलाश प्रसाद, मुखिया कोशर खान, पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, सुरेंद्र भाई मोदी रामकुमार, शशिकांत प्रसाद गुप्ता, संतोष साव, जहांगीर आलम, जमाल खान, मनोज रजक, शमीम खान, रहमत खान, समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह, सरोज सोनी सहित समिती के कई सदस्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-two-youths-unconscious-after-being-hit-by-lightning/">देवघर

: वज्रपात की चपेट में आकर दो युवक बेहोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp