Search

 
 
 

कोडरमा : प्रधानाध्यापिका स्वर्णलता को दी गयी विदाई, भावुक हुईं छात्रा

 
परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में विदाई समारोह सह वार्षिकोत्सव Markacho (Koderma) : मरकच्चो प्रखंड के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वर्णलता के सेवानृवित होने पर विद्यालय परिसर मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया. साथ ही वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भी हुआ. कार्यक्रम मे प्रमुख विजय कुमार सिंह, मुखिया रणजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर स्कूल परिवार की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका स्वर्णलता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. साथ ही पुस्तक और प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए दैनिक जीवन में प्रयोग में आने वाली कई वस्तुएं भी उपहार स्वरूप भेंट की गयी. लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर प्रमुख विजय कुमार सिंह ने कहा कि नौकरी में एक तय समय सीमा के अंदर सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित है. स्वर्णलता ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा को एक नई ऊंचाई दी. बच्चों के प्रति उनका लगाव, समय पालन तथा अनुशासन के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था में इनके द्वारा किए गए सुधार को भुलाया नहीं जा सकता. इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-illegal-occupation-of-government-land-in-bagridih-complaint-to-dc/">कोडरमा

: बगरीडीह में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, डीसी से शिकायत

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन

वही सेवानृवित प्रधानाध्यापिका स्वर्णलता ने भी उपस्थित लोगों के बीच विद्यालय में अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया. विदाई समारोह के दौरान प्रधानाध्यापिका व विद्यालय की छात्राएं काफी भावुक दिखीं. वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर शिक्षक विनोद कुमार सिन्हा, अर्जुन महतो, नागेश्वर ठाकुर, श्याम सुंदर यादव,प्रकाश साव,तौकीर अहमद, पीयूष कुमार,पंसस दीपक राम, अनेश्वर सिंह,शिक्षक रामकृपाल सिंह,धनंजय विश्वकर्मा, शिवशंकर पाण्डेय, रोशनी यादव, अनुज कुमार मंडल,श्रृंखला कुमारी, उप मुखिया प्रदीप राम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-infighting-visible-in-congress/">रामगढ़

: कांग्रेस में दिख रहा अंतर्कलह !
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही