Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पिता ने 8 नामजद पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

Advertisement
Advertisement
Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र के मतौनी गांव में नवविवाहिता का कुएं में शव मिलने के मामले में परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. इस संबंध में मृतका के पिता नवलसाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह निवासी धीरन राणा ने जयनगर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी पुत्री अंशु कुमारी की शादी इसी साल 4 मई को जयनगर थाना क्षेत्र के मतौनी निवासी महेश राणा के पुत्र धीरेंद्र राणा के साथ हिन्दू रीति-रिवाजों से हुई थी. कुछ दिनों तक सब-कुछ ठीक चला, उसके बाद से दामाद धीरेंद्र राणा और उनके परिजनों द्वारा एक बुलेट बाइक व 2 लाख रुपए नकद की मांग की जाने लगी. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-double-murder-lalpur-police-station-in-charge-and-morhabadi-top-in-charge-suspended/">रांची

डबल मर्डर: लालपुर थाना प्रभारी और मोरहाबादी टीओपी प्रभारी सस्पेंड

हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया : मृतका के पिता

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर वे लोग उनकी पुत्री को काफी प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट भी करते थे. पिता ने बेटी के ससुरालवालों को समझाने का काफी प्रयास किया. आखिरकार, आरोपियों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया और फिर सभी फरार हो गए. मृतका के पिता ने दामाद धीरेंद्र राणा, उसका भाई गुंजन राणा, सतीश राणा, समधी महेश राणा, समधिन मिना देवी, आलिया, सभी मतौनी निवासी के अलावा पिपचो निवासी श्यामलाल राणा हत्या के आरोप में नामजद किया है. इसे भी पढ़ें :स्कूली">https://lagatar.in/children-of-various-schools-took-out-prabhat-pheri-appealed-to-keep-the-water-bodies-clean/">स्कूली

बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, जलस्त्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही