Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : महिला कामगार पाइनल ब्लास्ट में झुलस कर घायल

Advertisement
Advertisement
Koderma : जयनगर में डीवीसी द्वारा संचालित एसआर टर्बो कंपनी में कार्यरत महिला कामगार प्लांट के अंदर हुए पाइनल ब्लास्ट में झुलस कर घायल हो गई. बता दें कि महिला का पति गोपाल सिंह भी पहले यही काम करता था. बीमारी की स्थिति में उसकी मौत हो गई थी और प्रबंधन ने उसके जगह पर उसकी पत्नी 34 वर्षीय आरती देवी को काम पर रखा था. गुरुवार की दोपहर वह प्लांट में काम कर रही थी. तलंच टाइम रहने के कारण वह कंट्रोल रूम में आराम कर रही थी. इसी दौरान हुए पाइनल विस्फोट में उसका दाहिना हाथ और चेहरा झुलस गया. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-the-happiness-of-marriage-turned-into-mourning-due-to-the-death-of-the-grooms-phua/">कोडरमा

: दूल्हे की फुआ की मौत से शादी की खुशी मातम में बदली

महिला का बेहतर इलाज कराने की मांग

फिलहाल घायल महिला का इलाज रिम्स रांची में चल रहा है. कंपनी द्वारा ईएसआई कार्ड नहीं बनाने के कारण महिला का बेहतर अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है. वहीं यूनियन के सचिव विजय पासवान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्लांट के अंदर मजदूरों के लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि आज यदि उस महिला के पास ईएसआईसी कार्ड होता तो उसका बेहतर इलाज संभव हो पाता. वहीं उपाध्यक्ष छोटू यादव ने कहा कि पति की मौत पहले हो चुकी है. अब एकमात्र महिला अपने घर की कमाऊ सदस्य है. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. ऐसे में उसके लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था की जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें :स्पीकर">https://lagatar.in/speaker-discussed-7-petitions-in-the-petition-committee-meeting/">स्पीकर

ने याचिका समिति की बैठक में 7 याचिकाओं पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही