Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद कटिया में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. जहां दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्रथम पक्ष अरुण कुमार पिता स्व. लक्ष्मण राम ने कहा कि मैं अपने जमीन पर घास साफ कर रहा था. इसी दौरान मेरे घर के बगल के मुन्ना स्वर्णकार, पिता महादेव स्वर्णकार, रेखा देवी पति मुन्ना स्वर्णकार, सूरज स्वर्णकार, पिता मुन्ना स्वर्णकार तीनों व्यक्ति मेरे उपर लोहे के रड से अचानक हमला कर दिये. जिससे मेरा सिर फट गया. जब बीच-बचाव के लिए मेरी पत्नी उर्मिला देवी एवं पुत्र पिंटू कुमार आए तो उसके साथ भी मारपीट की और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी. वहीं द्वितीय पक्ष से रेखा देवी पति मुन्ना स्वर्णकार ने भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले की छानबीन कर दोनों पक्षों ने उचित कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/adani-group-will-invest-rs-2300-crore-in-bihar-employment-will-be-provided-from-two-cement-factories/">बिहार
में अडाणी ग्रुप करेगा 23 सौ करोड़ निवेश, दो सीमेंट फैक्ट्री का रास्ता साफ [wpse_comments_template]
कोडरमा : दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने थाना में दिया आवेदन
Leave a Comment