Search

 
 
 

कोडरमा: मंत्री बादल पत्रलेख की मदद से जरुरतमंदों को दिया गया आर्थिक सहायता राशि

 
Koderma: कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में जरुरतमंदों के बीच कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहायता राशि का ड्राफ्ट वितरित किया गया. मंत्री बादल पत्रलेख के स्वैछिक फंड द्वारा यह राशि लाभुकों को दिया गया. वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष पांडेय व सहूद खान ने दिव्यांग दुकानदार अजय यादव, मुन्ना प्रसाद व दैनिक मजदूर उपेंद्र सिंह को ड्राफ्ट दिया. इस दौरान अजय यादव ने मंत्री बादल पत्रलेख व कांग्रेस के नेताओं को धन्यवाद दिया. इस दौरान मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि पहले भी दर्जनों जरूरतमंदों के बीच मंत्री जी के द्वारा आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है और आगे भी इस तरह का काम पार्टी की ओर से किया जायेगा. मौके पर दीपक सिंह चौहान, मो. रजाक, संजय शर्मा, उमेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-village-self-governance-campaign-project-launched/">डुमरिया

: ग्राम स्वशासन अभियान परियोजना का हुआ शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही