Search

 
 
 

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों को दी गयी आग से बचाव की जानकारी

 
Koderma: कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में मंगलवार को आग से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे अग्निशमन विभाग से जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर, प्रधान अग्नि चालक रामचंद्र महतो और अग्नि चालक रजत कुमार मींज मुख्य रूप से मौजूद रहे. जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने बच्चों को आग से बचाव के कई सुझाव दिये. उन्होंने गर्मी में खुले में आग जलाने, आग पर काबू पाने का तरीका बताया. उन्होंने कहा कि खुले में आग जलाने से आग तेजी से फैलती है और आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में लेती है. उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज होने पर कैसे बचाव करें, सिलेंडर में आग लगने पर कैसे उसे बुझाएं, कमरे में धुआं भर जाने से कैसे सुरक्षित बाहर निकले आदि की जानकारी विस्तार से दी. उन्होंने अग्निशमन के सिलेंडर का डेमो कर बच्चों को समझाया. इस बीच बच्चों ने कई सवाल पूछे जिसका जवाब उन्होंने बहुत सरल तरीके से दिया. मौके पर स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, संजय तिवारी, सतीश कुमार, रणजीत सिंह, शंकर कुमार, फैयाज कैसर, अभिलाषा सिंह, मनोज पांडेय आदि शिक्षक और सैकड़ों की संख्या में बच्चे मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: गोड्डा:">https://lagatar.in/godda-police-arrested-the-youth-with-brown-sugar/">गोड्डा:

ब्राउन शुगर के साथ युवक को पुलिस ने दबोचा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही