Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पांच हमलावरों की गिरफ्तारी, वनकर्मियों पर जानलेवा हमले का मामला

Advertisement
Advertisement
एक सप्ताह पूर्व वनकर्मियों पर किया गया था हमला बगरुजो नईटांड़ जंगल में कार्रवाई करने गई थी टीम एसपी और डीएफओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी Koderma:  डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरुजो नईटांड़ जंगल में बीते 16 सितंबर की देर रात वन विभाग की टीम पर लकड़ी माफियाओं ने हमला कर दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, एक गाड़ी लकड़ी छिपा कर रखे जाने की गुप्त सूचना पर वनकर्मियों द्वारा गाड़ी को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की गई थी. इस बीच माफियाओं ने वनरक्षियों पर हमला कर दिया गया, जिसमें कई वनरक्षी बुरी तरह घायल हो गए थे. साथ ही विभागीय वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. इस घटना को लेकर वनकर्मी ललन किशोर ने डोमचांच थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आवेदन में इलाके के सिमरिया गांव निवासी अमृत यादव उर्फ अमरिक यादव, सूरज यादव, चंदन यादव, रामदेव यादव, दिनेश यादव, शशि यादव, पिंकू यादव, रवि यादव उर्फ कारू, पंकज यादव, धीरू यादव व अरुण यादव के अलावा नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी रवि मेहता उर्फ चोर को नामजद किया गया था. इसके अलावा 10-15 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-jain-followers-celebrated-abstinence-as-the-best-religion/">कोडरमा

: जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम संयम धर्म के रूप में मनाया

वनकर्मियों पर हमला, ट्रैक्टर छुड़ा ले गये

इन सभी के द्वारा बगरुजो, नईटांड जंगल में एक ट्रैक्टर पर विभिन्न प्रजाति के लगभग 80 बोटा (लकड़ी) को लाद कर ले जाया जा रहा था. गुप्त सूचना पर पहुंचे वनकर्मी गश्ती दल द्वारा रोके जाने पर कुल्हाडी एवं लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और माफिया जबरन ट्रैक्टर छुड़ा कर फरार होने में सफल रहे थे. इस घटना में वनरक्षी राजेश शर्मा, अभिमन्यु कुमार एवं चालक बंटी कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. वहीं, केस दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इस क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो दिनों के अंदर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने कहा कि इस कांड में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही शेष अभियुक्तों को भी पकड़ लिया जाएगा. प्रेस वार्ता में डीएफओ सूरज कुमार भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-eve-of-karma-mahotsav-women-of-oraon-community-did-java-jagran/">जमशेदपुर

: करमा महोत्सव की पूर्व संध्या पर उरांव समाज की महिलाओं ने किया जावा जागरण

इन अभिुयक्तों की हुई गिरफ्तारी

इस संबंध में एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि छापेमारी के क्रम में 23 सितंबर को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रामदेव यादव, और धीरू यादव को डोमचांच थाना क्षेत्र के सिमरिया से गिरफ्तार किया गया. वहीं, दिनेश यादव, नीरू पहाड़ी चौक से दबोचा गया. पुन: रविवार को गुप्त सूचना पर दबिश देकर सूरज कुमार यादव और पंकज कुमार को डोमचांच बाजार से गिरफ्तार किया गया. पांचों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही