Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : होटल मालिक और स्टाफ हत्याकांड मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार

Koderma/Ranchi :  कोडरमा में होटल मालिक और स्टाफ हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस हत्या में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार और एक कार भी बरामद हुए हैं. पुलिस गिरफ्तार सभी अपराधियों से पूछताछ कर रही है. सभी युवक बिहार से आये थे.

ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग किया था जाम 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिहार के कुछ युवक शराब पीने के लिए कोडरमा के बागीटांड़ स्थित एक होटल में आये थे. शराब पीने के दौरान होटल मालिक और शराब पी रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी, जिसके बाद शराब पी रहे युवक होटल से चले गये. ठीक दो घंटे बाद सभी युवक फिर से होटल पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने होटल मालिक और एक होटल स्टाफ को गोली मारकर वहीं ढेर कर दिया. घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गये. भागने के दौरान युवकों ने अपनी गाड़ी घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़ी कर दी और जंगल के रास्ते भाग गये थे. इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात ही रांची-पटना मुख्य मार्ग जाम कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही