Koderma : स्वास्थ्य की रक्षा व शरीर को फिट रखने के लिए योगा करना बेहद जरुरी है. शरीर को रोग मुक्त रखने के लिए आयुष विभाग स्वास्थ्य केंद्र, झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण योग शिविर का समापन हुआ. शिविर का आयोजन प्लस टू उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय में किया गया. इस दौरान शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया गया. आयुष विभाग के डीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया गया. ताकि वे स्कूल में बच्चों को योग और आयुर्वेद के बारे में जानकारी दे सके. मौके पर मौजूद सुषमा सुमन ने कहा कि सभी स्कूलों में दरी और माइक सिस्टम रखें. इस दौरान शिक्षकों को योग की पुस्तक भी दी गई. शिविर को सफल बनाने में पुष्पा देवी, रंजीत कुमार, सुरेश कुमार का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-initiative-of-ssp-the-lock-was-broken-in-the-presence-of-the-magistrate/">जमशेदपुर
: एसएसपी की पहल पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तोड़ा ताला [wpse_comments_template]
कोडरमा: पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण योग शिविर का समापन

Leave a Comment