Search

 
 
 

कोडरमा : तिलैया पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

 
Koderma :   तिलैया थाना क्षेत्र स्थित बिग बाजार के एक निर्माणाधीन मकान में तीन लोग ब्राउन शुगर का सेवन करते पकड़े गये. तिलैया पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर भी बरामद किये हैं. इनकी निशानदेही पर दो और लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिये गये लोगों में एक स्कूल का बच्चा भी शामिल है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-traffic-sp-gets-additional-charge-of-rural-sp/">रांची

ट्रैफिक SP को ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला)

सेवन करते पकड़े गये लोगों की निशानदेही पर एक घर पर की गयी छापेमारी 

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इनके निशानदेही पर तिलैया थाना क्षेत्र के गुम्मो में एक घर में छापामारी की, जहां से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और कुछ रुपयों की बरामदगी की गयी. हालांकि घर का मालिक सत्यानंद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी खोजबीन जारी है. पुलिस की मानें तो ब्राउन शुगर की तस्करी में काफी लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है. हिरासत में लिये गये लोगों में एक स्कूल का बच्चा भी शामिल है. उसने बताया कि वो पिछले 15 दिनों से ब्राउन शुगर का सेवन कर रहा है. इसे भी पढ़ें : INDIA">https://lagatar.in/india-delegation-reaches-manipur-will-meet-victims-of-caste-violence-cbi-investigation-begins/">INDIA

का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर पहुंचा, जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलेगा, सीबीआई जांच शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही