Search

 
 
 

कोडरमा : अवैध बालू लदा पांच ट्रैक्टर जब्त, जयनगर थाना लाया गया

 
Koderma : जिले के जयनगर प्रखंड के महेशमराय रेलवे फाटक के पास अवैध बालू लदा पांच ट्रैक्टर जब्त किया गया है. यह कार्रवाई अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने की है. विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण करने के दौरान  ट्रैक्टर जब्त किया गया है. जब्त सभी ट्रैक्टरों को जयनगर थाना लाया गया. इसे भी पढ़ें - वायुसेना">https://lagatar.in/iaf-gets-strength-10-indigenous-light-combat-helicopters-included-in-prachanda-fleet-rajnath-takes-off/">वायुसेना

को मिली ताकत, 10 स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ बेड़े में शामिल, राजनाथ ने उड़ान भरी

बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जायेगी

अंचलाधिकारी ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जायेगी. अवैध बालू उत्खनन के लिए लगातार छापेमारी की जायेगी. जब्त ट्रैक्टर मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जब्त ट्रैक्टर को जयनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग कोडरमा को पत्र लिखा गया है. मौके पर अंचलाधिकारी थाना प्रभारी एवं कई पुलिस के पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे. बता दें कि जयनगर प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों पर प्रत्येक दिन काफी संख्या में अवैध बालू खनन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - वायुसेना">https://lagatar.in/iaf-gets-strength-10-indigenous-light-combat-helicopters-included-in-prachanda-fleet-rajnath-takes-off/">वायुसेना

को मिली ताकत, 10 स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ बेड़े में शामिल, राजनाथ ने उड़ान भरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही