Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : होली और शब-ए-बारात को लेकर फ्लैग मार्च, पुलिस चौकस

Koderma :  होली एवं शब-ए-बारात को लेकर रविवार को पुलिस स्पेक्टर अवधेश सिंह, अजय सिंह और थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. जयनगर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया. जयनगर, बाघमारा, कटिया, परसाबाद, तेतरौन, मकतपुर सहित प्रखंड के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल ने मार्च किया. वहीं पुलिस इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने दोनों समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे से त्योहार मनाएं. वहीं थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/bjps-workshop-in-simdega-win-the-booth-the-mantra-given-to-win-the-election/">सिमडेगा

में बीजेपी की कार्यशाला, बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया गया मंत्र

मौके पर ये रहे मौजूद

थाना प्रभारी ने कहा कि अगर भड़काऊ मैसेज फैलाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. होली एवं शबे बरात को लेकर जयनगर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. मौके पर इंस्पेक्टर अवधेश सिंह, अजय सिंह, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा, एसआई विनीता कुमारी, एसआई दिलीप कुमार मंडल सहित काफी संख्या में पुलिस के पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चिकित्सकों">https://lagatar.in/protest-against-attack-on-doctors-organizations-take-out-candle-march/">चिकित्सकों

पर हो रहे हमले का विरोध, संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही