Search

 
 
 

कोडरमा : जयनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

 
Jaynagar (koderma) : अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जगह-जगह भव्य जुलूस निकाला जायेगा. जिसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयार कर ली है. शुक्रवार को जयनगर थाना प्रभारी राजेंद्र राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान थाना प्रभारी ने ध्वनि यंत्र के माध्यम से लोगों से अपील की है कि शांति सौहार्द वातावरण में जुलूस निकालें और सोशल मीडिया में भड़काऊ मैसेज, वीडियो, फोटो न डालें. अफवाह न फैलाएं और अफवाहों पर ध्यान भी न दें. भड़काऊ गाना नहीं बजाने की भी अपील की गई. इस दौरान पेठियाबागी, पावर हाउस, डंडाडीह, पिपचो बाघमारा, परसाबाद, तेतरोन आदि चौक-चौराहों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत मैसेज फैलाता है, तो वैसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है. फ्लैग मार्च में विनीता कुमारी, एएसआई दिलीप मंडल आदि पुलिस बल के जवान एवं सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-paris-olympics-dream-shattered-lost-to-japan-1-0/">भारत

का पेरिस ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से 1-0 से हारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही