Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की करवा चौथ का व्रत

Koderma :  पति की लंबी आयु की कामना का प्रतीक पर्व करवा चौथ रविवार को जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया. इस दिन सुहागिनों ने दिन भर निर्जला उपवास रखकर संध्या में सोलह श्रृंगार कर चौथ माता की पूजा-अर्चना कर अखंड सुहाग की कामना की. शहर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा रोड स्थित गणेश सूद के निवास स्थल व भादोडीह स्थित दीवान गार्डन सहित कई जगहों पर सुहागिन महिलाएं सामूहिक रूप से जुट कर करवा चौथ की पूजा अर्चना की. वहीं पहली बार करवा चौथ कर रही सुहागिनों को बुजुर्ग महिलाओं ने व्रत की महत्ता बतायी. इस दौरान सभी सुहागिन पूजा अर्चना कर अखंड सुहाग की कामना कीं. पूजा अर्चना के उपरांत सुहागिन महिलाएं शाम में चांद निकलने का इंतजार करते दिखी. इसे भी पढ़ें–नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-teenager-went-missing-in-the-market-missing-case-registered-in-guwa-police-station/">नोवामुंडी

: बाजार गया किशोर लापता, गुवा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज

सामूहिक रूप से करवा चौथ की हुई पूजा

चांद निकलते ही सुहागिनें चांद को निहार कर अपने पति की दीदार करते हुए उनके हाथों जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलीं. इससे पहले सुहागिन चांद को अरग देने के बाद पति का चेहरा छलनी में देखकर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला. शहर के कई निवास स्थलों के अलावा कई जगहों पर सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा की गई. गणेश सूद के आवास पर अंजलि सूद, रश्मि सूद, मिली सलूजा, प्राची सलूजा,  पूनम आजमानी,  सीमा छाबड़ा, सरोज छाबड़ा, पूजा अरोड़ा, आयुषी छाबड़ा, कंचन रानी, उषा शर्मा ने पूजा अर्चना की. वहीं गुरुद्वारा परिसर में सुनीता सलूजा, अंजना सलूजा, हिना सलूजा, ज्योति मुटनेजा, मीनू छाबड़ा, अन्नू चावला, सुरेंद्र कौर, कविता गावड़ी, मनीषा कौर, शिल्पी भाटिया, शालू कौर, सुप्रीत कौर, प्रीति छावड़ा, रचना सलूजा, रीता सलूजा, सिमी छाबड़ा, अंजना सलूजा, नीलम छाबड़ा,  ममता छाबड़ा, नेहा सलूजा, सुनीता सलूजा, रश्मि छाबड़ा ने पूजा-अर्चना कर लंबी उम्र की कामना की. इसे भी पढ़ें–बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-girl-raped-for-8-years-on-the-pretext-of-marriage/">बोकारो

: शादी का झांसा देकर 8 वर्षों तक युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही