Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : वन विभाग की कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित आरा मिल ध्वस्त

Koderma : वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की छापेमारी टीम ने डोमचांच वन प्रक्षेत्र अन्तर्गत मसमोहना पंचायत के असनाबाद में अवैध रूप से संचालित आरा मिल को ध्वस्त कर दिया. छापेमारी दल का नेतृत्व रेंजर रवींद्र कुमार कर रहे थे. टीम ने ने आरा मिल को ध्वस्त करते हुए नीम, लिपटस और गम्हर का 41 बोटा लकड़ी जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग 80 हजार बताई गई है. यह आरामिल असनाबाद निवासी उमेश राणा का बताया गया है. वन विभाग की कार्रवाई की भनक आरामिल संचालक को पहले ही मिल चुकी थी. क्योंकि आरामिल के सारे उपकरणों को पहले ही खोल लिया गया था. छापेमारी टीम जब वहां पंहुची तो वहां उन्हें सिर्फ लकड़ी का बोटा ही मिला. रेंजर रविंद्र सिंह ने बताया कि छापेमारी दल मे रेंजर के अलावे वनरक्षी राजेश कुमार शर्मा, ललन कुमार, अभिमन्यु कुमार समेत कई वनरक्षी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/condemnation-of-incident-of-misbehavior-with-administrative-officials-in-simdega/">सिमडेगा

में प्रशासनिक पदाधिकारियों से दुर्व्यवहार की घटना की निंदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही