Search

 
 
 

कोडरमा : वनरक्षी को घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

 
Koderma: हजारीबाग एसीबी ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वनरक्षी को घूस लेते गिरफ्तार किया है. कोडरमा थाना क्षेत्र के रहने वाले सूरज कुमार द्वारा दिए आवेदन पर आधार एसीबी ने कार्रवाई की है. आवेदन में कहा गया था कि उनके द्वारा अर्जुन मोदी के रैयती भूमि पर लगे युकेलिप्टस के पेड़ को खरीदा है. जिसका टीपी फ्री होता है. पेड़ की लकड़ी को गाड़ी करके आरा मील ले जाना होता है. इसके लिए वनरक्षी का आवश्यक होता है. पृष्ठीकरण के लिए कोडरमा वन प्रमंडल के वनरक्षी अमरेन्द्र कुमार घूस के तौर पर पांच हजार रूपया की मांग कर रहे हैं. जबकि सूरज घूस देना नहीं चाहते थे. जिसके बाद एसीबी से इसकी शिकायत की गई तो एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई, जिसके बाद एसीबी की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वनरक्षी को चार हजार रूपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें -वॉल">https://lagatar.in/wall-street-journal-complains-to-the-white-house-journalist-sabrina-siddiqui-who-asked-questions-to-modi-is-being-harassed/">वॉल

स्ट्रीट जर्नल ने व्हाइट हाउस से की शिकायत, मोदी से सवाल पूछने वाली जर्नलिस्ट सबरीना सिद्दीकी को प्रताड़ित किया जा रहा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही