Search

 
 
 

कोडरमा : 4 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया वनरक्षी

 
Koderma :  हज़ारीबाग से आई एसीबी की टीम ने वनरक्षी अमरेंद्र कुमार को चार हज़ार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. उसे फारेस्ट ऑफिस के निकट शिवम पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया. एसीबी की टीम उसे लेकर अपने साथ हज़ारीबाग चली गई. मिली शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने रणनीति बनाकर वनरक्षी को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे ट्रैप का नेतृत्व निगरानी के थाना प्रभारी सादिक अनवर रिजवी ने किया. मामले में वादी सूरज कुमार (उम्र 23 वर्ष, पिता जीतू साव, ग्राम चुटियारो, थाना जिला कोडरमा) ने आवेदन दिया था. मामला युकेलिप्टस के पेड़ के ट्रांजिट  परमिट का था. वादी उक्त पेड़ को  परिवहन कर चिराने के लिए आरा मील ले जाना चाहता था. इसके लिए वनरक्षी का पृष्ठीकरण आवश्यक होता है. पृष्ठीकरण के लिए वनरक्षी अमरेंद्र कुमार घूस के तौर पर 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था. वादी ने इसकी शिकायत हजारीबाग एसीबी की टीम से की थी. मामले का सत्यापन कराने के बाद टीम ने वनरक्षी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए रणनीति बनाई. रणनीति के तहत वनरक्षी ने जैसे ही वादी से पैसा लिया, उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. वनरक्षी अमरेंद्र कुमार (उम्र 27 वर्ष पिता सुरेंद्र कुमार, न्यू कॉलोनी कोडरमा में रहता है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-poster-exposes-bjps-infighting/">हजारीबाग

: पोस्टर ने खोली भाजपा की अंदरूनी कलह की पोल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही