Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: संग्रामडीह में DYFI यूनिट कमिटी का गठन, सुभाष बने संयोजक

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा प्रखंड के उत्तरी बेकोबार पंचायत के संग्रामडीह में सोमवार को डीवाईएफआई के यूनिट सम्मेलन में सांगठनिक कमिटी का गठन किया गया. इसमें सुभाष यादव संयोजक एवं प्रदीप यादव सह संयोजक चुने गए. बता दें कि भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) का जिला सम्मेलन भगत सिंह के शहादत दिवस पर 27 मार्च को कोडरमा में आयोजित होगा. इसकी तैयारी के लिए गांव-गांव में यूनिट सम्मेलन और कमिटी का गठन किया जा रहा है. इसी क्रम में कमिटी की गठन किया गया. इसे भी पढ़ें-    10">https://lagatar.in/two-arrested-including-militant-bhikhan-ganjhu-rewarded-with-10-lakhs/">10

लाख का इनामी उग्रवादी भीखन गंझू समेत दो गिरफ्तार, 26 मामलों में फरार व NIA का है मोस्ट वांटेड  

देश में बेरोजगारी बढ़ रही है

सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद डीवाईएफआई के जिला सचिव सुरेंद्र राम ने कहा कि भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए DYFI का संघर्ष जारी है. सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है. शिक्षा आम लोगों की पकड़ से बाहर हो रही है, इसलिए सबको शिक्षा सबको काम की मांग पर जिला सम्मेलन में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी. यूनिट सम्मेलन में प्रदीप कुमार, सुभाष कुमार, चन्दन यादव, नितीश कुमार, जितेंद्र यादव, बिनोद यादव, सुमन कुमार यादव, सुधीर कुमार यादव और अशोक यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  योगी">https://lagatar.in/yogi-will-take-oath-on-march-25-many-celebrities-including-modi-will-be-present-the-ceremony-will-be-special-in-many-ways/">योगी

25 मार्च को लेंगे शपथ, मोदी समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद, कई मायनों में खास होगा समारोह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही