Search

 
 
 

कोडरमा : घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

 
Koderma :   चंदवारा प्रखंड के कारोंजिया गांव स्थित खबारो पुल के पास गुरुवार को हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी. दोनों युवको की पहचान कारोंजिया गांव निवासी निकेश कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है. वहीं अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.  चंदन कुमार और नितेश कुमार का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है. इस घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव अस्पताल पहुंचे और ढाढ़स बांधा. साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. मनोज कुमार यादव ने कहा कि इलाज में जो खर्च होगा, वो देंगे. मौके पर मुखिया रामदेव यादव, सामाजिक कार्यकर्त्ता बंटी मोदी, सुरेश यादव, रवि यादव, संतोष यादव, रामवतार यादव, वरुण यादव, सिकंदर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : 69th">https://lagatar.in/69th-national-film-awards-best-actress-to-alia-kriti-and-best-actor-to-allu-arjun/">69th

 National Film Awards : आलिया-कृति को बेस्ट एक्ट्रेस और अल्लु अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, सरदार उधम ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही