Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भारतीय वैश्य महासभा का स्थापना दिवस मनाया गया, आपसी एकता बनाये रखने पर जोर

Koderma : भारतीय वैश्य महासभा का स्थापना दिवस  गुरुवार को झुमरीतिलैया के तिलैया बस्ती स्थित बिरहोर कॉलोनी में बच्चों के बीच मनाया गया .कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष पिंकी जैन ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश युवा अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी उपस्थित थे .इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, बिस्कुट, साबुन और चॉकलेट का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि सूर्यदेव मोदी ने सभी लोगों को वैश्य महासभा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है. वैश्य महासभा समय-समय पर जरूरतमंदों और गरीबों के बीच सेवा का कार्य करती है. सर्व समाज के बीच आपसी एकता हो यही हमारा उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bjp-spokesperson-pratul-shahdev-detained-by-police-was-going-to-picket-in-front-of-dc/">लातेहार

: BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने हिरासत में लिया, DC के समक्ष देने जा रहे थे धरना

बिरहोर कॉलोनी में सेवा का कार्यक्रम आयोजित

इसी के अंतर्गत आज बिरहोर कॉलोनी में सेवा का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. महिला अध्यक्ष पिंकी जैन ने कहा कि वैश्य महासभा की ओर से आने वाले दिनों में पौधरोपण और जरूरतमंदों की सेवा के कई कार्यक्रम किए जाएंगे. वैश्य महासभा सभी लोगों को जोड़ने का काम करती है. समाज की आपसी एकता से ही मजबूती मिलती है और राष्ट्र निर्माण के कार्य किए जाते हैं.मौके पर मुख्य रूप से जिला युवा अध्यक्ष सुजीत नायक, जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष रितेश लोहानी, जिला युवा उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल,आकाश वर्मा, जिला युवा सचिव अमर गुप्ता, झुमरीतिलैया नगर युवा अध्यक्ष रंजीत वर्णवाल, महिला जिला उपाध्यक्ष प्रियंका वर्णवाल, जिला महासचिव सबिता देवी, जिला संगठन मंत्री पुष्पा वर्मा और सदस्य नवीन जैन उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही