Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पेंशनर्स समाज का स्थापना दिवस, 9 वरीय पेंशनभोगी सम्मानित

Koderma : झारखंड राज्य पेंशनर्स समाज जिला शाखा कोडरमा का स्थापना दिवस शनिवार को घ्वजाधारी मंदिर परिसर में मनाया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारायण मोदी ने जबकि संचालन बलदेव मोदी ने किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कोडरमा जिला में पेंशनर्स का यह सशक्त संगठन है जो राज्य को भी समय-समय पर उचित परामर्श देता रहता है. साथ ही सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका भी निभाता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नारायण मोदी ने संगठन की गतिविधियों को सामने रखा और सातवां वेतन पुनरीक्षण पर चर्चा की. अन्य लोगों ने भी पेंशनर्स की समस्याओं को रखा और कहा कि पेंशनर्स सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे. इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचीं पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि वरीय नागरिक और पेंशनर्स समाज को राह दिखाते हैं. इनसे हम सबों को काफी कुछ सीखने के साथ ही करने की प्रेरणा मिलती है. इसे भी पढ़ें: राहुल">https://lagatar.in/hearing-in-ranchi-civil-court-in-case-of-rahul-gandhi-demand-of-applicants-lawyer-there-should-be-warrant-next-hearing-on-february-4/">राहुल

गांधी के मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई, प्रार्थी के वकील की मांग, वारंट होना चाहिए, 4 फरवरी को अगली सुनवाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/pppp-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान वरीय पेंशनभोगी राजकुमारी देवी, राजी देवी, फ़ूलरानी देवी, मोती देवी, ब्रह्मदेव भारती, मथुरा सिंह, नन्दकिशोर मिश्रा, मथुरा राम और डॉ बृजनन्दन प्रसाद को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर नारायण मोदी, बलदेव मोदी, मुनेश्वर प्रसाद सिंह, सुभाष शर्मा, डॉ बीएन प्रसाद, यदुनंदन प्रसाद, जयजय राम, सीता प्रसाद, सिराजुद्दीन अंसारी, रामदेव मंडल, फुल रानी देवी, मोती देवी, सुमित्रा कुमारी, रामनरेश चौधरी, महेश्वर पांडे, नरेश झा, सिद्धेश्वर प्रसाद, मथुरा प्रसाद चौधरी, सहदेव प्रसाद, महेश्वरी यादव, मुन्नी सिंह, श्याम किशोर पांडे, गिरिजा नंदन प्रसाद, राजी देवी, द्वारिका प्रसाद सिंह, चंद्रिका प्रसाद, कलावती कुमारी, श्याम परी देवी, राधिका देवी, भोला चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, महेश पांडे, मथुरा राम, इबनुल हसन, लाल किशोर शर्मा, उमाशंकर प्रसाद, ब्रह्मदेव भारती, सुरेश सिंह, परमानंद शर्मा, भातू प्रसाद रजक, लालो रविदास, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद सिंह, सहदेव प्रसाद यादव, सच्चिदानंद प्रसाद, नगीना पासवान, डॉ नंद कुमार मोदी, नारायण सिंह, रामकृष्ण गोप, राजकुमार सिंह, बासो कुमार, राजेंद्र सिंह, रामखेलावन प्रसाद, डालेश्वर यादव समेत काफी संख्या में पेंशनभोगी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-engineer-sexually-assaulted-for-7-years-on-the-pretext-of-marriage/">जमशेदपुर

: इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर 7 साल किया यौन शोषण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही