Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सुबह शिलान्यास, शाम में तोड़ा शिलापट्ट

Advertisement
Advertisement
  • सांसद अन्नपूर्णा देवी व विधायक अमित यादव ने रखी थी आधारशिला
  • करोड़ों की लागत से किए जाने हैं कई विकास कार्य
  • पुल, सड़क व भवन निर्माण का किया था शिलान्यास
 Jaynagar (Koderma) : प्रखंड के विभिन्न इलाकों में करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल पुलिया एवं सड़क का रविवार को कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया. लेकिन, शिलान्यास के कुछ ही घंटों बाद शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों ने शिलान्यास पट को तोड़ दिया. हालांकि, यह किसकी कारिस्तानी है, इसका पता नहीं चल पाया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम को बाहर निकलने पर शिलान्यास पट को जमीन बिखरा पड़ा देखा. हालांकि, घटना अंजाम देने वालों के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर रहा है. बता दें कि सुबह पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना कर सांसद व विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण किया था. योजना के तहत बेको से नईटांड़ तक पथ की विशेष मरम्मति कार्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी आवास, पर्यवेक्षीय, तृतीय-चतुर्थ वर्ग कर्मचारी आवास एवं प्रखंड परिसर का विकास तथा विविध नवनिर्माण कार्य होना है. इसके अलावा जयनगर से इरगोबाद वाया प्रखंड कार्यालय जयनगर तक पथ की विशेष मरम्मति कार्य, कटहाडीह से कोसमाडीह तक पथ की विशेष मरम्मति कार्य (4.920 किमी), गोपालडीह-महुआटांड़ पथ में अक्तो नदी पर पुल निर्माण कार्य, तेतरोन मोड़ भाया बदुलिया से पिपराडीह पथ का निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, उप प्रमुख राज नारायण सिंह,जिप सदस्य केदारनाथ यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, रामदेव मोदी, यमुना यादव, सुधीर सिंह,मुखिया राजकुमार यादव, किशोर साव, गणपत यादव,आशा देवी, मनोज यादव, सुनील यादव, राजेंद्र दास, दुर्गा कुमार, इशाक अंसारी, कुमकुम देवी, सुबोध भदानी, विजय यादव, मुन्ना कुमार, किशुन यादव, वीरेंद्र स्वर्णकार, राजू साव, कुंदन गुप्ता आदि मौजूद थीं.

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके द्वार आ रही है. केंद्र सरकार की सभी कार्य योजनाओं से जुड़ कर इसका लाभ लेने की अपील भी की. साथ ही कहा कि परसाबाद में मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा में कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहां पर विकास नहीं पहुंचा है. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि वह किसी रैयती जमीन में लग गया था तो किसी शराबी या असामजिक तत्वों के द्वारा तोड़ दिया गया है. वहीं दूसरे स्थान पर पुन: नया शिलापट्ट लगाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : श्रीकांत">https://lagatar.in/five-mps-including-shrikant-shinde-sukant-majumdar-elected-sansad-ratna/">श्रीकांत

शिंदे, सुकांत मजूमदार समेत पांच सांसद चुने गए संसद रत्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही