Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 4 करोड़ 50 लाख की लागत से सड़क का हुआ शिलान्यास

Koderma : रविवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने संयुक्तरुप से किया. मंगला बाजार के समीप चंदवारा मुख्य मार्ग से पुरनाथाम की और जाने वाली सड़क की लागत 4 करोड़ 50 लाख है. हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण हो जाने के बाद लोगों को काफी सुविधा होगी. गांव के सभी सड़कों को मुख्य पथ से जोड़ने का काम किया जा रहा है, ताकि गांव का विकास हो सके. बरही विधायक ने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है, तभी गांव का विकास संभव है. इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव ने पुरनाथाम से पंचायत सचिवालय और गजुरे से कोटवारडीह जर्जर सडक निर्माण के लिए सांसद को अवगत कराया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि चंदभूषण साव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, मुखिया अनिता देवी, पुष्पा देवी, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी बालगोविंद सोनी, भाजपा महामंत्री नन्दकिशोर सोनी, आनन्द मोदी, विरेन्द्र कुमार यादव, मुन्शी यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पिंकू सहाय, कृष्णा राणा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-deep-freezer-given-to-keep-the-maiyat-in-badi-masjid-and-madina-masjid/">रांची

: बड़ी मस्जिद और मदीना मस्जिद में मैयत रखने के लिए दिया गया डीप फ्रीजर [wpse_comments_tempate]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही