Search

 
 
 

कोडरमा : चंदवारा में चार बाइक टकरायी, दो मरे, तीन गंभीर

 
Koderma : चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब रोड स्थित खबारो पुल के समीप गुरुवार को चार मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार ग्राम करौंजिया निवासी निकेश कुमार एवं सूरज कुमार की मौत हो गयी. घटना में नीतीश कुमार, मिथुन कुमार एवं चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.

ट्रक पर लोड मिली रेलवे की कटिंग पटरी, जांच

झुमरी तिलैया शहर के तिलैया बस्ती स्थित प्रतीक स्टील प्लांट के मेन गेट पर गुरुवार को एक 12 चक्का ट्रक में रेलवे की कटिंग पटरी लोड मिली है. मिली सूचना के बाद तिलैया पुलिस व आरपीएफ मामले की जांच कर रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक नंबर एनएल-01जी-4655 पर रेलवे की कटिंग पटरी लोड है. सूचना पर तिलैया थाना के एसआई सोनी प्रताप व अन्य पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस बीच सूचना मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल व अन्य भी मौके पर पहुंचे. पुलिस व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि उक्त ट्रक सुबह करीब दस बजे यहां पहुुंचा था. इसके बाद ट्रक पहले फैक्ट्री के अंदर गया. कुछ देर बाद वापस बाहर आ गया. जांच में यह बात भी सामने आई कि ट्रक का मालिक खुद को धनबाद का रहने वाला बता रहा है. उसने संबंधित लोहे की खरीद का कागजात होने का दावा भी किया है. हालांकि, आरपीएफ व पुलिस को आशंका है कि लोहा चोरी का है. इसे बेचने के उद्देश्य से तिलैया लाया गया था.
इसे भी पढ़ें – तीन">https://lagatar.in/read-many-important-news-from-hazaribagh-including-instructions-to-execute-mutation-cases-pending-for-more-than-three-months/">तीन

माह से अधिक लंबित म्यूटेशन के मामलों को निष्पादित करने का निर्देश समेत हजारीबाग की कई अहम खबरें पढ़ें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही