Search

 
 
 

कोडरमा : चार दिवसीय श्री भादी अमावस्या महोत्सव, मंगल पाठ का आयोजन

 
Koderma : चार दिवसीय श्री राणीसती दादी जी का भादी अमावस्या महोत्सव चल रहा है. महोत्सव के दूसरे दिन शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर में सस्वर मंगल पाठ का आयोजन सुबह 10 बजे से किया गया. मंगलपाठ दीपक वर्मा एवं प्रीति वर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया. मंगलपाठ करने आई महिलाये राजस्थानी वेशभूषा में नजर आयीं. वहीं सभी लडके पीला रंग के कुर्ते में दिखे. 14 सितंबर को संध्या सात बजे से दादी जी का अलौकिक श्रृंगार के साथ अखंड ज्योत के साथ सवा पांच घंटे का भजनों का कार्यक्रम होगा. इसमें दया शर्मा, कोलकाता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. 15 सितम्बर को सुबह चार बजे से मंगला आरती के साथ पाटा पूजा व धोक पूजा का आयोजन होगा. इस दौरान खीर-पुड़ी का प्रसाद वितरण होगा. संध्या पांच बजे भक्तिमय कार्यक्रम एवं महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/bjp-calls-coordination-committee-of-india-alliance-of-opposition-parties-anti-hindu-coordination-committee/">

 भाजपा ने विरोधी दलों के INDIA गठबंधन की समन्वय समिति को हिंदू विरोधी समन्वय समिति कहा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/13rc_m_118_13092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही