Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सैनिक स्कूल में वार्षिक एथलीट प्रतिस्पर्धा समेत जिले की चार अहम खबरें

पहली खबर Koderma : सैनिक स्कूल तिलैया में पिछले चार दिनों से चल रही वार्षिक एथलीट प्रतिस्पर्धा 2022-23 सम्पन्न हो गया. इन चार दिनों की स्पर्धा में सैन्य-छात्रों ने खेल-भावना के साथ-साथ कुशल नेतृत्त्व और समायोजन का उदाहरण प्रस्तुत किया. चार दिनों तक चली इस कड़ी प्रतिस्पर्धा का समापन समारोह, विद्यालय के प्राचार्य ग्रुप कैप्टन राहुल सकलानी की समापन- उद्घोषणा`` और पुरष्कार वितरण के साथ खत्म हुआ. एथलीट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 100 मीटर रेस और 4x400 मीटर का रिले रेस रहा.

छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जबकि पिछले दिनों से चल रही अन्य कई श्रेणियों की दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, लम्बी कूद एवं भाला प्रक्षेपण का अंतिम परिणाम भी उद्घोषित हाउस किया जा चुका है, जिसमे क्रमशः आर्यभट सबै मिथिला और राजगीर क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त कर बाकी सभी टीमों को पीछे छोड़ दिया और अंक तालिका में सर्वोच्च अंक दर्ज कराया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस एथलीट स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य सैन्य छात्रों के अंदर अकादमिक प्रतिभा के साथ-साथ बहुविध शारीरिक क्षमताओं का विकास करता है, मैनिक स्कूल की वार्षिक एथलीट प्रतिस्पर्धा न केवल छात्रों के चहुमुखी विकास को दिशा देती रही है बल्कि आयामी व्यक्तित्व के बनने में भी सहायक होती रही है. दूसरी खबर

उपायुक्त ने जारी किया वर्क आर्डर

सीडी महिला कॉलेज के समीप 44 एकड़ जमीन गैर मजरूआ चिन्हित, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी झुमरी तिलैया के वार्ड 27 में बसा अंबेडकर नगर, बजरंग नगर के लोग बस्ती उजड़ने की आशंका से खौफजदा है. दरअसल सीडी इंटर कॉलेज के समीप प्रशासन ने 44 एकड़ भूमि को गैर मजरूआ जमीन के रूप में चिन्हित किया है. प्रशासन यहां खेल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी में जुटा है. नगर परिषद के इस इलाके में आजादी के समय से दलित समुदाय के अलावे अन्य समुदाय के लोग रह रहें है. अंबेडकर नगर दलित बहुत इलाका है, जहां गरीब और बेहद कमजोर तपके के लोग जीवन बसर करते है. प्रशासन ने इस जगह पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के प्रस्ताव पर काम कर रही है. प्रशासन इस इलाके की मापी और सर्वे भी कर रहा है. पिछले दिनों सर्वे करने आए अंचल कार्यालय के नियुक्त अमीन के साथ विवाद भी सामने आया था, इसमें टुन्नु डोम नामक सख्स को सरकारी कार्य में बाधा डालने और अमीन के साथ मारपीट करने एवं मापी का कागज़ फाड़ने के आरोप में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था. इस घटना से अंबेडकर नगर के दलित समुदाय में प्रशासन के खिलाफ़ खासा नाराजगी है.जिसे लेकर 10 जनवरी को लोग उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे .

सीडी कॉलेज के समीप जमीन पर फुटबॉल, बॉलीबॉल और क्रिकेट ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव

सीडी महिला कॉलेज, गौशाला रोड के सटे इस जमीन पर फुटबॉल मैदान,वॉलीबॉल ग्राउंड और दो पिच वाली क्रिकेट ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव है. जबकि इसी जमीन पर तालाब भी बनना है। प्रशासन ने सीडी कॉलेज से सटे 44 एकड़ जमीन को चिन्हित किया है. प्रशासन ने इस जमीन को गैर मजरूआ जमीन के रूप में चिन्हित किया है. जमीन से बेदखल होने की आशंका से गरीब तबके के लोग परेशान हैं तीसरी खबर

आईसीडीएस के निजीकरण के खिलाफ और 26 हजार वेतन, सामाजिक सुरक्षा के लिए सांसद आवास पर प्रदर्शन

पोषण मटका, वाटिका के नाम पर आंगनबाड़ी को खत्म करने की हो रही है साजिश : सीटू आईसीडीएस के निजीकरण के खिलाफ ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एण्ड हेल्पर (आइफा) के देशव्यापी आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ (सीटू) के बैनर तले जिलेभर की सैकड़ों सेविका सहायिका ने जुलूस निकाला .जुलूस केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व चाराडीह दुर्गा मंडप परिसर में जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद की अध्यक्षता में एक सभा का भी आयोजन किया गया. जिसका संचालन जिला सचिव वर्षा रानी ने की. सभा को संबोधित करते हुए मजदूर नेता और सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है. बच्चों और माताओं के पोषण और स्वास्थ्य के लिए आईसीडीएस, एनआरएचएम, मिड डे मील योजना जो भूमिका निभाती है. लेकिन पिछले सात साल से पर्याप्त बजट के अभाव में योजनाएं बीमार हो गई है. सेविका सहायिका, सहिया, रसोइया को मामूली मानदेय भी नहीं दिया जाता है. बिना किसी सेवानिवृत्ति लाभ के काम से हटा दिया जाता है. बिना बेहतर मोबाइल और डेटा रिचार्ज के डिजिटल रिपोर्टिंग के लिए मजबूर किया जाता है. पोषण मटका और पोषण वाटिका के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्र को खत्म करने की साजिश हो रही है जिसके खिलाफ सांसद महोदय को संसद में आवाज उठाना होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/cccc-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें– जनप्रतिनिधि,">https://lagatar.in/hazaribagh-5-important-news-including-compensation-of-12-lakhs-to-the-family-of-the-deceased-laborer/">जनप्रतिनिधि,

आमजन और सरकारी अधिकारी सजगता से अपनी जिम्मेदारी को निभाएं : सत्यानंद भोक्ता

जान जोखिम में डालकर किया काम- मीरा देवी

वहीं आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमने बिना सुरक्षा के जान जोखिम में डालकर काम किया, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री ने भी मिडिया में किया. लेकिन भारत सरकार ने जान गंवाने वाले अधिकांश आशा वर्कर और सेविकाओं को मुआवजा नहीं दिया. पिछले आठ सालों में आईसीडीएस के आंवटन में कोई वृद्धि नहीं किया गया. महंगाई के कारण सारे चीजों का दाम बढ़ गया है. हमें कहा जाता है कि पांच साल पुरानी रेट पर सामान खरीदो. अगर मोदी सरकार ने अपने अगले बजट में आईसीडीएस का आवंटन नहीं बढ़ाती है और न्यूनतम 26 हजार मानदेय देने का प्रावधान नहीं करती है तो हम इस सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगें.

5 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया

प्रदर्शन के बाद पांच सूत्री मांग पत्र सांसद की अनुपस्थित में उनके आवास सचिव को सौंपा गया. जिसमें 26 हजार वेतन, मूलभूत सुविधाएं, जीडीपी का 6 प्रतिशत शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च करने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड, नई शिक्षा नीति और पोषण ट्रैकर ऐप को वापस लेने आदि मांगें शामिल है. प्रदर्शन में उर्मिला देवी, मंजू मेहता, चिन्तामणि देवी, बेबी कुमारी, निलम यादव, कुमारी सरिता, विमला, सरस्वती, अर्चना, कविता यादव, गीता, गूंजा, कंचन, मंजू, रीना, रेखा, प्रभा, रीता, शिवपुजन पासवान, बिनोदिनी अवध्या, संगीता सिन्हा, रेणु, मीना एक्का, संजु, सरोज, कोमन, पिंकी, जया, विभा सिहं, सुनीता सिहं, उषा, चंदना भारती, सजीता, शीला, किरण, कांति, सुनीता, अनीता, सुलेखा, सीता, नेहा, सोनी, आशा, नुसरत बानो, मधु, सुशीला, संगीता, सविता, प्रीति, सुप्रिति, ललिता, प्रियंका, ममता, मीरा, गायत्री, गुड़िया, रीना पांडेय, वीणा वंदना, मुन्नी, नीलम, अंजु, फुलवंती, दयमंती, आरसी प्रवीण, द्रौपति, सपना रानी, मुनिता, सबिना हेम्ब्रम, चमेली, पंकज, अहिल्या देवी सहित सैकड़ों सेविका सहायिकाओं ने भाग लिया. चौथी खबर

उरवां मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/hhh-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. बता दें आल्टो कार गाड़ी संख्या JH12D-5267 कोडरमा से बरही की ओर जा रही थी तभी उरवां मोड़ के समीप पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने चकमा दिया, जिससे अल्टो गाड़ी के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. कार में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये. घटना की सूचना चंदवारा पुलिस को दी गई. घटना के सूचना पाकर चंदवारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं गाड़ी को आपने कब्जे में ले लिया गया. घायल व्यक्ति की पहचान ब्रजभूषण कुमार उम्र 40 ग्राम सुंदर नगर कोडरमा, इंदु कुमारी उम्र 45 ग्राम चित्रगुप्त नगर झुमरीतिलैया के रूप में की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही