Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: चौथे चरण का चुनाव संपन्न, वोटिंग 72 प्रतिशत से अधिक

Advertisement
Advertisement
Koderma: जिले के कोडरमा, जयनगर और चंदवारा प्रखंड में शुक्रवार को पंचायत चुनाव संपन्न हो गया. तीनों प्रखंडों में चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा. पूरे उत्साह के साथ वोटर घर से निकलकर बूथ पर पहुंचे. वोटिंग कर उन्होंने अपना इरादा जता दिया. अपराह्न तीन बजे तक कोडरमा प्रखंड में 75.75, जयनगर प्रखंड में 70.45 और चंदवारा प्रखंड में 71.34 प्रतिशत मतदान हुआ. कुल मतदान 72.38 प्रतिशत रहा. इसे भी पढ़ें- इंडोनेशिया">https://lagatar.in/strong-earthquake-tremors-in-indonesia-and-east-timor-tsunami-warning-in-indian-ocean/">इंडोनेशिया

और पूर्वी तिमोर में भूकंप के तेज झटके, हिंद महासागर में सुनामी की चेतावनी   
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि मतदान में पुरूषों के साथ महिला, दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं ने उत्साह दिखाया. सभी ने मतदान किया. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. डीसी ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी मतदाताओं, मतदानकर्मी और पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि लोगों ने कोडरमा की गरिमा के अनुरूप चुनाव के दिन अपनी भूमिका निभाई. सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह दिख रहा था. बता दें कि कुल 621 मतदान केंद्रों के लिए 621 मतदान दल गठित किये गये थे. कोडरमा, जयनगर और चंदवारा प्रखंड में कुल 2 लाख 26 हजार 471 मतदाता हैं. अब मतगणना 31 मई को होगी. इसी के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. इसे भी पढ़ें-  IPL">https://lagatar.in/ipl-final-ipl-final-will-be-held-at-worlds-largest-narendra-modi-stadium/">IPL

Final : दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा आईपीएल का फाइनल  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही