Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : तिलैया में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन, 135 मरीजों का हुआ इलाज

Advertisement
Advertisement
Koderma :  मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा के तत्वावधान में रोटरी सभागार में मेदांता अस्पताल पटना के चिकित्सकों के द्वारा 135 मरीजों का निःशुल्क इलाज, जाँच, परामर्श दिया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन और किड्जी की निदेशक ब्यूटी सिंह उपस्थित थी. समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जीप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में खान-पान की दिनचर्या में काफी बदलाव आया है. वर्तमान समय में स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क जीवन का आधार है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mafia-carrying-sand-in-broad-daylight-in-bhaura-and-sudamdih-area/">धनबाद

: भौरा और सुदामडीह क्षेत्र में दिन के उजाले में बालू ढो रहे माफि‍या

मारवाड़ी युवा मंच का अतुलनीय योगदान- शालिनी

मारवाड़ी युवा मंच स्वास्थ्य, शिक्षा, अमृतधारा जैसे योजना पर जो कार्य किया जा रहा है वो अतुलनीय है. मौके पर मयूम के कोषाध्यक्ष चिंटू अग्रवाल, प्रांतीय मंडल के संदीप हिसारिया, संयोजक अरविंद चौधरी पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, रितेश दुग्गड़, राज पचीशिया, राहुल जैन, आशीष जोशी, नवीन जैन अग्रवाल समाज के सचिव मुन्ना सुल्तानिया, पप्पू जैन छाबड़ा, स्टेशन प्रबंधक एमके महाराज, समाजसेवी आनंद गुप्ता मेदांता हॉस्पिटल की टीम से अभिमन्यु कौशिक अविनाश भोजपुरी नर्स देवंती कुमारी, राज नंदिनी उपस्थित थे. वहीं मंच संचालन संजय छाबड़ा और संजय ठोल्या ने किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-patient-dies-during-treatment-family-members-create-ruckus-in-hospital/">बोकारो

: इलाज के दौरान मरीज की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही